Uncategorized
जेनिफर नाज पठान का लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

रिपोर्टर बंशी माली गोवलिया
रायपुर से गोपाल मेघवंशी ने बताया रायपुर। क्षेत्र की होनहार खिलाड़ी जेनिफर नाज पठान (पुत्री रज्जाक खान पठान) ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जेनिफर ने लॉन टेनिस 14 वर्ष छात्रा वर्ग की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है।
पिछली बार जेनिफर ने जालौर, राजस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार उनका चयन बांसवाड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
जेनिफर ने राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, रायपुर की ओर से टीम प्रतिस्पर्धा में भी उत्कृष्ट खेल दिखाया और विद्यालय को द्वितीय स्थान दिलाया।
स्थानीय खेल प्रेमियों और विद्यालय परिवार ने जेनिफर की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया




