राजसमंद भाजपा कार्यकर्ताओं में मनाया मानसिंह बाहरठ का जन्मदिन
न्यूज़ 11 राजस्थान से बंशी माली गोवलिया राजसमन्द : 03 सितम्बर 2025 , हरिओम –दिया फैन्स राजसमन्द द्वारा भारतीय जनता पार्टी राजसमन्द के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री मान सिंह बारहठ का जन्मदिन जिला कारागृह के पास भाजपा राजसमन्द के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं , महिला मोर्चा , युवा मोर्चा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा बारहठ का माला, उपरणा ओर पगड़ी पहना कर धूमधाम से मनाया गया।
भाजपा नेता प्रदीप खत्री ने बताया कि बाहरठ के जन्मदिन पर हरिओम दिया फैंस के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संपूर्ण राजसमंद जिले से आए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर जन्मदिन मनाया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में गायत्री शक्ति पीठ राजसमन्द के श्री गिरिजा शंकर पालीवाल ने गायत्री मंत्र और पूजा पाठ एवं दीप प्रज्वलित करवा कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की साथ ही इस अवसर पर हरिओम –दिया फैंस के कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी साफा, उपरणा एवं तलवार भेंट कर बारहठ के जन्मदिन को यादगार बना दिया।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता महेश पालीवाल, भीम सिंह चौहान, गोपाल कृष्ण पालीवाल, सुरेश जोशी पसुंद , श्रीकिशन पालीवाल, दिग्विजय सिंह भाटी मोही, सी.पी.धींग , परेश सोनी, महेश चौधरी, उप प्रधान सुरेश कुमावत, नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत, प्रवीण नंदवाना, सत्यदेव सिंह चारण, लक्ष्मण सिंह सांखला, देवी लाल प्रजापत, प्रदीप खत्री , नर्बदाशंकर पालीवाल धीरज पुरोहित, भैरू नंदवाना, विनोद जोशी, विकास पालीवाल, अयन जोशी , भवानी जोशी, गिरीश पालीवाल, भैरू लाल कच्छारा, हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त सम्पर्क प्रमुख लिलेश खत्री, बद्री लाल माली, समस्त व्यापार मण्डल सोसायटी राजसमन्द के अध्यक्ष कमलेश कोठारी, महासचिव प्रदीप खत्री, प्रहलाद वैष्णव, रमेश मांडोत, कमलेश रायका सविता सनाढ्य, सविता पारीक, नीलम न्याति, विशाखा तिवारी, राखी पालीवाल, नीमा कोठारी, टीना सेन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता आज इस जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित रह कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
रिपोर्टर बंशी माली गोवलिया



