Uncategorized

सालवी समाज का आरोप अतिक्रमण हटाने में भेदभाव

रिपोर्टर बंशी माली गोवलिया

भीलवाड़ा। गोपाल मघवंशी ने बताया करेड़ा उपखंड क्षेत्र के सरेड़ीखेड़ा गांव में सालवी समाज के लोगों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। समाज के लोगों का कहना है कि प्रशासन का पिला पंजा (JCB) केवल उन्हीं के अतिक्रमण को हटाने में लगा हुआ है, जबकि गांव के अन्य हिस्सों में बने अतिक्रमणों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन पूरे गांव से समान रूप से अतिक्रमण नहीं हटाता है, तो वे करेड़ा उपखंड कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल करेंगे। इस मौके पर सालवी समाज के कई लोग मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!