सनराइज कॉलेज ऑफ फार्मेसी मैं गणेश चतुर्थी पर ऑपरेशन सिंदूर की थीम

पत्रकार बंशी माली गोवलिया
उदयपुर — सनराइज कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी के बी.फार्मा (B. Pharma) के विद्यार्थियों ने इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर अनोखी थीम “ऑपरेशन सिंदूर” तैयार की, जो अपनी रचनात्मकता और आकर्षण से सबका दिल जीत रही है।
अंकित ( गोवलिया भीलवाड़ा ), राहुल (भीलवाड़ा) सिद्धार्थ, विक्रम, अभिषेक, विकास, माधव और तिलक की टीम द्वारा सजाया गया यह भव्य पंडाल देशभक्ति की भावना के साथ भारतीय सेना की वीरता को प्रदर्शित कर रहा है। गणपति बप्पा को 56 भोग अर्पित कर पारंपरिक विधि से पूजन किया गया, जिससे आयोजन में और भी भव्यता जुड़ गई।
थीम की शानदार प्रदर्शनी देखने के लिए छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं। कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों ने छात्रों की इस अनूठी सोच और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल कला और सृजनशीलता का बेहतरीन उदाहरण है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति का संदेश भी देती है




