खारवाल खारोल समाज पारस्परिक सहयोग से लाएगा समाज मे सकारात्मक बदलाव: सत्यनारायण खारवाल

रिपोर्टर बंशी माली गोवलिया
गुजरात प्रदेश में खारवाल खारोल समाज के सामाजिक आर्थिक विकास हेतु गुजरात के बड़ौदा शहर मे समाज पंचो की आवश्यक बैठक बड़ौदा के दंतेश्वर काल का मंदिर में कोटा संभाग के अध्यक्ष- सत्यनारायण खारवाल की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। समाज की इस महत्वपूर्ण बैठक मे श्री खारवाल ने कहा कि समाज के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए हमे राजनीतिक संरक्षण की दरकार है। बिना राजनीतिक संरक्षण के समाज मे बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला उत्थान और समाज के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक न्याय कि परिकल्पना को साकार करना हमारे सामने बड़ी चुनौती है। हमे समाज मे आपसी समन्वय स्थापित कर सामूहिक एकता प्रयासो से एकजुट होकर काम करना होंगा। हमे हमारी सामाजिक ओर राजनीतिक चेतना को जागृत करना होगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सरकार द्वारा संचालित समाज विकास योजनाओं के तहत समाज के छात्र-छात्राओ को निःशुल्क स्वच्छ भोजन और सुविधाजनक आवास उपलब्ध करवाने हेतु सभी बड़े शहरों मे छात्रावासो के लिए सरकार से रियायत दर पर जमीन आवंटन और भवन निर्माण हेतु अनुदान राशि स्वीकृत करवाने के लिए हमे सामूहिक प्रयास करने होंगे। समाज की इस महत्वपूर्ण बैठक में गुजरात प्रदेश के प्रबुद्ध वरिष्ठ समाज पंचों ने आम सहमति से निर्णय लिया कि समाज मै सकारात्मक बदलाव के लिए हम एकजुट आपसी सहयोग करेंगे। बैठक मे कोटा संभाग समिति के संरक्षक- रामरतन जी सरपंच बोरखंडी भंवर सिंह जी चौहान गूगोर, बड़ौदा से शंकरजी, कानुलालजी, भीखाजी, उमाजी, जगदीश भाई, हरीशजी, शंकर भाई, तेजसिंह सहित समाज के कई गणमान्य समाज पंच मौजूद थे। गुजरात प्रदेश के सूरत महानगर मे भी विशाल भजन संध्या ओर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमे विशिष्ट अतिथि कोटा संभाग अध्यक्ष- सत्यनारायण खारवाल,संरक्षक-रामरतनजी खारवाल बोरखंडी भंवर सिंह जी चौहान गूगोर, और गुजरात प्रदेश अध्यक्ष- बद्रीलाल खारोल सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का नारायण जी खारोल के परिवार ओर सूरत शहर के समाज पंचों ने आत्मीय सम्मान ओर हार्दिक अभिनंदन स्वागत सत्कार किया।



