Uncategorized

पीएचईडी मंत्री चौधरी ने सहाड़ा वासीयो की सुनी समस्या और अधिकारियों को दिया निर्देश

News 11 राजस्थान बंशी माली गोवलिया

गंगापुर से रिपोर्टर दिनेश लक्षकार पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने आज नाथद्वारा से जयपुर जाते समय से सहाड़ा पंचायत समिति के बाहर सहाड़ा ग्राम की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को हाथों हाथ निर्देश दिए ।सहाड़ा मंडल के पूर्व भाजपा महामंत्री दीपक चौधरी ने बताया कि मंत्री कन्हैया लाल चौधरी नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद पछमता पूर्व मंत्री रतनलाल जी जाट के यहां शोक संवेदना व्यक्त की फिर वहां से रेलमगरा होते हुए सहाड़ा पहुंचे। वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उनके क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जिनका मंत्री जी ने हाथों-हाथ अधिकारियों को निर्देश दिए और समस्याओं का समाधान किया जिसमें भाजपा नेता रूपलाल जाट, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर लाल जाट ,प्रधान प्रतिनिधि शिवलाल भील ,सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि रामचंद्र सालवी ,पंचायत समिति सदस्य गोपीलाल कुमार नारायण लाल जाट, महामंत्री भगवती लाल सोनी ,मूलचंद जाट ,शंकर लाल जाट ,भंवरलाल जाट ,गोवर्धन शर्मा ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर लाल जाट, श्रवण सेन, राजू अन्ना गोपाल लाल जाट ,प्रकाश जाट ,विनोद सोनी ,धर्मराज गाडरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!