Uncategorized

पोटला का युवक बना ‘गौसेवा’ का प्रतीक

रिपोर्टर बंशी माली गोवलिया

नारायण किर नेपाल सिंह और पूरी टीम बीमार और घायल गायों की करता है सेवा, अब बना रहा गौशाला — ग्रामीणों का मिला सहयोग

पोटला

आज जहां लोग अपनी व्यस्त जिंदगी में दूसरों की मदद करने का समय नहीं निकाल पाते, वहीं ग्राम पोटला का नारायण कीर नाम का युवक समाज के लिए मिसाल बन गया है। नारायण कीर पिछले कई वर्षों से गौसेवा में समर्पित हैं। आसपास के क्षेत्रों से जब भी कोई गाय बीमार या दुर्घटनाग्रस्त होती है, नारायण बिना देर किए उसकी सेवा और उपचार में जुट जाते हैं।

 

उनकी यह निस्वार्थ सेवा भावना अब एक बड़ा रूप लेने जा रही है। नारायण किर ,नेपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, भमसा उनकी टीम ने गौशाला निर्माण का कार्य शुरू किया है, ताकि बेसहारा और बीमार गायों को स्थायी आश्रय मिल सके। इस पुण्य कार्य में भामाशाह और ग्रामवासियों का सहयोग भी मिल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि नारायण की पहल से अब गांव और आस-पास की दर्जनों गायों को जीवनदान मिल रहा है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी नारायण के प्रयासों की सराहना की है।

गांव में बन रही यह गौशाला न केवल पशुओं के लिए राहत का केंद्र बनेगी, बल्कि समाज में संवेदना, सेवा और संरक्षण का प्रतीक भी साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!