https://news11rajasthan.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
Trending

सांवरिया सेठ मंडपिया के छप्पन भोग ,भजनों पर झूमे श्रद्धालु, सन्तों का मिला सानिध्य श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई

News 11 राजस्थान

( बंशी माली गोवलिया )

सत्यनारायण सेन गुरला ने बताया

चितौडगढ जिले के दादियां के पप्पू लाल सेन ,लादु लाल सेन की ओर से सांवरिया सेठ चित्तौड़गढ़ में छप्पन भोग एवं भजन कीर्तन व प्रशादी का आयोजन किया गया । पप्पू लाल सेन के परिवार के सदस्यों एवं समाज के अन्य लोगों के साथ शनिवार को दोपहर 5 बजे सड़क मार्ग से दादीया से सांवरिया सेठ चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हुए और रात्रि 8:00 बजे चित्तौड़गढ़ मंडफिया पहुंचे। एक होटल साही संगम में सभी पहुंचे

 

 

अगले दिन रविवार को प्रातः 8:00 बजे होटल से गाजे बाजे के साथ नाचते गाते हुए शोभायात्रा रवाना हुई। मार्ग में लोगों द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया

 

मंडफिया सांवलिया सेठ के दरबार में लोग जयकारे लगाते हुए पहुंचे। इसके बाद सांवरिया सेठ के मंदिर में लादू लाल सेन पप्पू लाल सेन (उदय लाल )दादीया ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की, वहीं भगवान के छप्पन भोग भी लगाया गया।

 

 

होटल में भजन कीर्तन करते कलाकार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और और सांवरिया सेठ के भक्तों ने सांवरे सेठ के भजनों पर नाचते गाते हुए ठुमके लगाए साथ ही दिन में श्रद्धालु ने प्रसादी पाई

 

 

भजन कीर्तन में मुगाणा के श्री श्री 1008 अनुजदास जी महाराज का साल ओडा कर महाराज का स्वागत किया गया

 

इस दौरान समाजजनों एवं मित्रों ने सिरकत की भीलवाड़ा, राजसमंद चित्तौड़गढ़ के कई स्थानों से पहुंचे लोगों ने प्रसादी ग्रहण की और उनका सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!