Uncategorized

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 4 साल से फरार चल रहा वांछित ईनामी आरोपी गिरफ्तार

बंशी माली गोवलिया

भीलवाड़ा  जिले के पुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के मामले में 4 साल से वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार 14.अक्टूबर 2021 को सीआईडी सीबी से प्राप्त सूचना अनुसार गजराज पु.नि ने मय जाप्ता के नाकाबन्दी कर अवैध गांजा परिवहन करने पर अभियुक्त आसू तलरेजा, दयाराम वैष्णव, नारायण मीणा व देवीलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया एवं 547.800 किलोग्राम अवैध गांजा को फोर्ड फिगो कार व मेक्सीमो टेम्पो सहित जप्त किया गया। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान उक्त गांजा अभियुक्त मनोहरदास पुत्र गोपाल दास वैष्णव निवासी वरणी थाना भीण्डर जिला उदयपुर द्वारा आन्ध्रप्रदेश राज्य से ट्रक में भरवाया जाकर उदयपुर तक परिवहन किया गया। जिसकी सकुतन पर तलाश की गई, मगर अभियुक्त चुस्त, चालाक व शातीर होने से सकूनत से फरार हो गया, जो विगत 4 वर्ष से फरार चल रहा था। भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 5000 रूपये के ईनाम की घोषणा की गई। जिला स्पेशल टीम के ओमप्रकाश हेड कानिं 1263, सत्यनारायण हेड कानिं. 541, राधेश्याम कानिं. 1302 द्वारा अथक प्रयास कर अभियुक्त मनोहरदास पुत्र गोपाल दास वैष्णव निवासी वरणी थाना भीण्डर जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस टीम

 

01. ओमप्रकाश हेड कानिं. 1263 जिला स्पेशल टीम (विशेष योगदान)

2. 02.सत्यनारायण हेड कानिं. 541 जिला स्पेशल टीम (विशेष योगदान)

03.राधेश्याम कानिं. 1302 जिला स्पेशल टीम (विशेष योगदान)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!