Uncategorized

कोशीथल ग्राम पंचायत के पहले फौजी बने महेंद्र कुमार गुवारिया (बंजारा)*   हाल ही में जारी हुए भारतीय सेना के परिणाम में

News 11 राजस्थान : बंशी माली गोवलिया

कोशीथल ग्राम पंचायत के पहले फौजी बने महेंद्र कुमार गुवारिया (बंजारा)

हाल ही में जारी हुए भारतीय सेना के परिणाम में ग्राम पंचायत कोशीथल के निवासी महेंद्र कुमार गुवारिया का भारतीय सेना में अग्निवीर पद पर चयन हुआ है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि *महेंद्र संभवतः ग्राम पंचायत कोशीथल के साथ संपूर्ण मेवाड़ क्षेत्र गुवारिया (बंजारा) समाज के पहले फौजी बने हैं*।

मीडिया प्रभारी मोहम्मद अशरफ रंगरेज ने बताया कि

महेंद्र के सेना में चयन की खबर मिलते ही पूरे गांव एवं समस्त गुवारिया समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम पंचायत के उप सरपंच भेरू सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों ने महेंद्र को बधाई देते हुए इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया। ग्रामीणों ने कहा कि महेंद्र की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

 

उप सरपंच ने कहा कि महेंद्र ने अपने परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरे ग्राम पंचायत का नाम रोशन हुआ है। गांव में लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और महेंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर महेंद्र कुमार गुवारिया के परिवार जन पिता रणछोड़ व माता आशा देवी गुवारिया विनोद कुमार पालीवाल उप सरपंच भेरू सिंह पुना राम वार्ड पंच रतन सालवी हेमा राम जाट रतन सुथार लालू राम लखमा राम

मिस्री राम पिंटू सुरेश कुमार मुकेश कुमार सावर मल दिनेश कुमार राकेश कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!