संगठित हिंदू से ही भारत विश्व गुरु बनेगा ,,डॉक्टर कश्मीर भट्ट
गंगापुर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

News 11 राजस्थान बंशी माली गोवलिया
संगठित हिंदू से ही भारत विश्व गुरु बनेगा ,,डॉक्टर कश्मीर भट्ट
गंगापुर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
गंगापुर संवाददाता दिनेश लक्षकार
माहेश्वरी सेवा संस्थान में हाल ही में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. कश्मीर भट्ट ने कहा कि संगठित हिंदू समाज ही भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां-जहां हिंदू समाज कमजोर हुआ, वह हिस्सा देश से अलग हो गया, लेकिन जब-जब हिंदू समाज एकजुट होकर किसी अभियान पर आगे बढ़ा, तो सफलता अवश्य मिली।उन्होंने भगवान श्री रामके मंदिर की 500 वर्ष बाद भव्य स्थापना को इसका जीता-जागता उदाहरण बताया। डॉ. भट्ट ने गौ माता के संरक्षण के लिए संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया और घोषणा की कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु इस वर्ष से एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा।सम्मेलन में महिला मातृशक्ति की ओर से दीपिका सोनी ने विचार रखे। प्रस्तावना के लिए आयोजित समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंघवी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। संत प्रवचन की ओर से यामसुंदर दास महाराज नरसिंहऔर आनंद कृष्ण शास्त्रीने गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के विषय पर अपनी बात रखी।
समारोह में आलोक विद्या मंदिर और आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के संयोजक नंदकिशोर तेली ने कुशलतापूर्वक किया कार्यक्रम से पूर्व नगर के पंच तीर्थ बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची। कलश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया कलश यात्रा में भारत माता की झांकी ,राम दरबार और विवेकानंद की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
यह सम्मेलन हिंदू समाज की एकता, गौ संरक्षण और सनातन संस्कृति की रक्षा के संदेश को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।




