Uncategorized

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की बैठक आयोजित

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की बैठक आयोजित

गंगापुर

रिपोर्टर दिनेश लक्षकार

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत आज राजेश कुमार एसडीएम गंगापुर की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन कर प्रथम मीटिंग का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत पारंपरिक चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से 18 मानक चिन्ह में प्रकृति परीक्षण, रक्ताल्पता जांच उपचार, रक्तचाप जांच, मधुमेह जांच, तंबाकू मुक्त ग्राम ,औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता , रोपण, ऋतुचार्य के प्रति जागरूकता, मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्वच्छता ,एवं स्वस्थ जीवन शैली, प्रत्येक परिवार की स्वास्थ्य प्रोफाइल का संधारण ,टीवी मुक्त ग्राम पंचायत, रूबेला मुक्त ग्राम पंचायत, गर्भधारण के बाद 12 सप्ताह के अंतर्गत पंजीकरण ,एवं प्रसव पूर्व देखभाल सेवाएं एवं गर्भवती परिचर्या, संस्थागत प्रसव,मीटिंग में पंचायती राज ,शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग ,सीडीपीओ ,ग्राम पंचायत सचिव के साथ ही समस्त ,वन विभाग , सांख्यिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।पदेन सचिव एवं आयुष ग्राम प्रभारी डॉक्टर सतीश शर्मा ने बताया कि 18 मानक डंडों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए 11 लाख रुपए की राशि मिलेगी उसका संपूर्ण सदुपयोग ग्राम पंचायत शिवरती में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!