Uncategorized

पालिका अध्यक्ष दिनेश तेली ने पाँच वर्ष पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान

News 11 राजस्थान    बंशी माली गोवलिया

गंगापुर

रिपोर्टर दिनेश लक्षकार

गंगापुर नगरपालिका के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के पाँच वर्ष पूर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगरपालिका गंगापुर के इतिहास में सर्वाधिक पट्टे जारी कर इस बोर्ड के कार्यकाल को ऐतिहासिक बना दिया।

अपने पाँच वर्षीय कार्यकाल में अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली के नेतृत्व में शहर के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी गई। नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में नई सड़कों का निर्माण कराया गया। डाक बंगला क्षेत्र, सहाड़ा चौराहा एवं बस स्टैंड पर सीसी रोड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए। बस स्टैंड पर नवीन प्रतीक्षालय का निर्माण कर यात्रियों को सुविधा प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न स्थानों पर विश्राम गृहों का निर्माण, सब्जी मंडी का विकास, गौशाला में गायों के लिए नवीन टीन शेड, घास गोदाम निर्माण सहित लगभग 50 से अधिक विकास कार्य कराए गए। आमजन से जुड़े रोजमर्रा के कार्यों के त्वरित निस्तारण को भी इस कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धि माना जा रहा है।

कई विषम परिस्थितियों के बावजूद नगरपालिका बोर्ड ने जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए शहर के विकास की गति को निरंतर बनाए रखा। अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली ने कहा कि बीते पाँच वर्षों में शहरवासियों का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद उन्हें निरंतर प्राप्त होता रहा, जिसके लिए वे सभी नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व अध्यक्ष पूनम महता ने भी अपना पाँच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण किया था, जिन्हें जनता ने सीधे चुनाव के माध्यम से चुना था, जबकि दिनेश चंद्र तेली को पार्षदों के बहुमत से नगरपालिका अध्यक्ष बनने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके बावजूद उन्होंने अपने कार्यों से जनता का विश्वास जीतते हुए एक नई मिसाल कायम की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!