संगठित हिंदू से ही देश सशक्त बनेगा,,,, हेमंत कुमार
कोशीथल में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

संगठित हिंदू से ही देश सशक्त बनेगा,,,, हेमंत कुमार
कोशीथल में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
गंगापुर
संवाददाता दिनेश लक्षकार
“भारत देश के सर्वांगीण विकास के लिए इस देश में रहने वाला हिंदू संगठित होना चाहिए तभी यह देश सशक्त और मजबूत बन सकेगा ,कुटुम्ब प्रबोधन,सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य का बोध, स्वदेशी स्वाभिमान सहित इन पांच आयामों को अपने जीवन में ग्रहण करके हम संघ शताब्दी वर्ष मनाए”
यह विचार कोशीथल में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में जिला प्रचारक हेमंत कुमार ने व्यक्त किए। हिंदू सम्मेलन में मंच पर महंत संतदास नरसिंह द्वारा ने आशीर्वचन कहे ।नअध्यक्ष रतनलाल कुमावत और मातृशक्ति शकुंतला देवी ने अपने विचार रखें । इससे पूर्व शोभायात्रा निकाली गई जिसमें राम लक्ष्मण, हनुमानजी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई
की जीवंत झांकियां बनाई गई और शोभायात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।हिंदू सम्मेलन से एक दिन पूर्व पूर्व में कोशीथल में लगभग ढाई सौ वाहनों की वाहन रैली निकाली गई। हिंदू सम्मेलन के उपरांत सर्व समाज को एक ही पंगत में बैठ कर एक भोजन कराया गया।




