रायपुर मोखुंदा पंचायत प्रशासन की चूपी ओर आम जन की समस्याएं
गंदगी के कारण संक्रामक बीमारिया फैलने का खतरा
मोखुंदा पंचायत एक आदर्श पंचायत होने के बावजूद भी नहीं मिल रही ग्रामीणों को कोई सुविधा जहा आमेट रोड पर रहने वाले ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। यहाँ समाज विशेष द्वारा पालतू सुअरों को भारी मात्रा में झूठा खाना खिलाया जा रहा है, जिसकी सड़न से पूरी हवा प्रदूषित हो चुकी है। हालात इतने बदतर हैं कि लोगों का अपने घरों में सांस लेना भी कठिन हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत के बावजूद सरपंच और स्थानीय प्रशासन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उल्टी और जी मिचलाने से बुरा हाल, महामारी का खतरा ग्रामीणों ने बताया कि आज क्षेत्र में दुर्गंध इतनी तेज है कि लोगों को उल्टियां हो रही हैं और जी खराब होने लगा है। खुले में सड़ रहे खाने और सुअरों की गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि
“प्रशासन आमजन की समस्या के समाधान के लिए होता है, लेकिन यहाँ हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। अगर इस प्रदूषण के कारण कोई अनहोनी होती है या महामारी फैलती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मीडिया प्रभारी मोहम्मद अशरफ रंगरेज मोखुंदा ने बताया कि सरपंच की चुप्पी पर उठे सवाल ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर ज्यादा है कि ग्राम पंचायत के मुखिया को कई बार इस नारकीय स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान निकालने के बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। क्षेत्रवासियों ने अब जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस गंदगी को तुरंत हटाया जाए और सार्वजनिक स्थान पर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आज News 11 राजस्थान ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से दिखाने के बाद क्या पंचायत और प्रशासन लेंगे सज्ञान या नहीं




