Uncategorized

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरिया में शिक्षकों के 7 पद लंबे समय से रिक्त पड़े होने से शिक्षा व्यवस्था गहरे संकट में

News 11 राजस्थान   बंशी माली गोवलिया

रामपुरिया (सुवाणा)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरिया में शिक्षकों के 7 पद लंबे समय से रिक्त पड़े होने से शिक्षा व्यवस्था गहरे संकट में पहुंच गई है। हालात इतने गंभीर बताए जा रहे हैं कि कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई केवल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रही है, जिससे मासूम बच्चों की बुनियादी शिक्षा प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य और अधिक प्रभावित हो सकता है।

पूर्व वार्ड पंच सिंटू खारोल, ग्रामीण भैरू सिंह तथा अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिला मंत्री उदय लाल गुर्जर ने बताया कि विद्यालय में व्याख्याता (अंग्रेजी) का 1 पद, वरिष्ठ अध्यापक के गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी एवं हिंदी के 5 पद तथा तृतीय श्रेणी लेवल-2 विज्ञान का 1 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। कुल 7 शिक्षकों के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी के कारण बोर्ड कक्षाओं सहित अन्य विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। अभिभावकों में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।

ग्रामीणों ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से तत्काल रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व वार्ड पंच सिंटू खारोल, भैरू सिंह, उदय लाल गुर्जर, रतन लाल, रामेश्वर लाल, माधव, नारायण लाल एवं प्रभुलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियुक्तियां नहीं हुईं तो विद्यालय पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। (वरिष्ठ अध्यापक)

• विज्ञान (Science)

• गणित (Maths)

• हिंदी (Hindi)

• अंग्रेजी (English)

ग्रामीणों ने बताया कि इन सभी पदों की जल्द नियुक्ति की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!