Uncategorized

कावड़ यात्रा से पूर्व विशाल बैठक, 17 अगस्त को मातृकुंडिया से नीलकंठ महादेव तक निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

News 11 राजस्थान   बंशी माली गोवलिया

गंगापुर. सावन माह के पावन अवसर पर नीलकंठ महादेव सेवा समिति द्वारा 17 अगस्त को मातृकुंडिया मंगलेश्वर महादेव से नीलकंठ महादेव गंगापुर तक विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।यात्रा की तैयारियों को लेकर एक दिन पूर्व *16 अगस्त* को *भुत बावजी जी के स्थान* मंडी शिव मंदिर पर विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कावड़ लेने वाले सभी शिव भक्तों के लिए *सायं 5:00 बजे एवं प्रातः 5:00 बजे* दोनों समय बस की व्यवस्था की गई है। बसें भक्तों को मातृकुंडिया ले जाएंगी जहां से पदयात्रा द्वारा पवित्र जल की कावड़ लाई जाएगी।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा “बोल बम, बम बम भोले” के जयकारों के साथ मातृकुंडिया मंगलेश्वर महादेव से प्रारंभ होकर नीलकंठ महादेव गंगापुर पहुंचेगी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं स्वागत किया जाएगा। नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। *बैठक में उपस्थित रहे:*

जगदीश माली, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, विद्या प्रसाद जोशी, गोवर्धन गहलोत, शंकर जी गुर्जर, बर्दीचंद माली, मनीष ओझा, राजकुमार साहू, गजेंद्र गहलोत, प्रवीण नवल, राज सिंह, कन्हैया लाल माली, विनोद पंचोली, करण माली, बालू कुमार, सुखदेव जी गहलोत, महावीर पुरी, ओमप्रकाश गहलोत, शोभा लाल जीनगर सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनावे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!