Uncategorized
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी पंचायत राज एवं नगर पालिका चुनावों की तैयारियों पर हुआ मंथन

📰 NEWS 11 राजस्थान | बंशी माली गोवलिया
जहाजपुर । आगामी पंचायत राज एवं नगर पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी सम्मानित नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में आगामी पंचायत राज एवं नगर पालिका चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
पार्टी की ओर से सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होकर चुनावी तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है।
आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, बैठक में बनेगी चुनावी रणनीति।
जहाजपुर से सोशल मीडिया प्रभारी
शुभम शर्मा



