गंगापुर थाना अधिकारी का किया अभिनंदन, मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

NEWS 11 राजस्थान
रिपोर्टर : बंशी माली गोवलिया
गंगापुर/भीलवाड़ा। गंगापुर थाना अधिकारी का सहाड़ा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मेवाड़ी पगड़ी और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सहाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री भगवती लाल सोनी, पंचायत समिति सदस्य गोपी लाल कुम्हार, विधायक प्रतिनिधि मोहन लाल सुखवाल, विनोद कुमार सोनी, हर्षित व्यास, बबलू टेलर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने थाना अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा व्यक्त की। थाना अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए निष्पक्ष एवं जनहितकारी पुलिसिंग का भरोसा दिलाया।
रिपोर्टर: बंशी माली गोवलिया
चैनल: NEWS 11 राजस्थान




