Uncategorized

भीलवाड़ा अवैध बजरी खनन को लेकर जिला कलेक्टर से हुई वार्ता

रिपोर्टर बंशी माली गोवलिया

गंगापुर क्षेत्र के बागोर आमली मेगा हाईवे पर रात के अंधेरे में अवैध बजरी माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बजरी से भरे बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर तेज रफ्तार से हाईवे पर दौड़ते हैं, जिससे दो बार गौ माता चपेट में आ चुकी है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

 

इस गंभीर समस्या को लेकर पत्रकार प्रकाश चंद्र खरोल ने गुरुवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बजरी माफिया खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं और बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर चलने से दुर्घटना की स्थिति में जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो जाएगा।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने तुरंत प्रभाव से गंगापुर एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए और अवैध बजरी परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा।

 

प्रशासन की सख्ती के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अवैध बजरी माफियाओं पर अब लगाम लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!