राजसमन्द जिले के आमेट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध रूप से मादक पदार्थ परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफता

अवैध रूप से मादक पदार्थ परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफता
रिपोर्टर बंशी माली गोवलिया
राजसमन्द पुलिस अधिक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान (स्थाई वारन्टी / उदघोषित/भगौडे/जैर तफतीश प्रकरणो मे वांछित अपराधियो एवं अवैध मादक पदार्थों मे संलिप्त व तस्करी करने वालो की धरपकड) के दौरान ममता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राजसमन्द के निर्देशन मे व महेन्द्र कुमार पारीक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजसमन्द, ज्ञानेन्द्रसिह वृताधिकारी वृत कुम्भलगढ के सुपरविजन में थानाधिकारी नारूलाल गहलोत उनि० थाना आमेट ने मय जाप्ता के अवैध मादक पदार्थो की रोकधाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेल्वे फाटक के पास आमेट नारायण सिह पिता प्रेम सिह जाति चुण्डावत उम्र 44 साल निवासी दौला जी का खेडा पुलिस थाना दिवेर जिला राजसमन्द (राज.) हाल श्री चन्दन टी स्टॉल आमेट पुलिस थाना आमेट के कब्जे से कुल 04.250 किलोग्राम गांजा अवैध रूप से रखने पर सबुत जप्त किया जाकर अभियुक्त के खिलाफ जुर्म धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 1985 मे मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त से पुछताछ जारी है जिससे ओर भी कई खुलासा होने की पुर्ण सम्भावना है।
अभियुक्तः
नारायण सिह पिता प्रेम सिह जाति चुण्डावत उम्र 44 साल निवासी दौला जी का खेडा पुलिस थाना दिवेर जिला राजसमन्द (राज.)
पुलिस टीम
1. नारूलाल गहलोत उनि० थानाधिकारी
2. शिवदर्शनसिह हैड कानि 692 (डी.एस.टी.)
3. अरविन्द कानि 606 (डी.एस.टी.)
4. हरिशंकर कानि 182
5. ओमप्रकाश कानि 1145
6. रणवीर कानि 1086
7. सुरेश कुमार कानि चालक 886



