भीलवाड़ा ट्रांसपोर्ट गुड्स एसोशिएशन और निजी बस एसोसिएशन की मीटिंग आयोजित

रिपोर्टर बंशी माली गोवलिया
गंगापुर से दिनेश लक्षकार ने बताया ट्रांसपोर्ट गुड्स एसोसिएशन एवं जिला निजी बस एसोसिएशन की मीटिंग ट्रांसपोर्ट नगर भीलवाड़ा में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार, जिला परिवहन अधिकारी रामकिशन चौधरी गुड्स एसोसिएशन अध्यक्ष विश्व बंधु राठौड़ व जिला निजी बस एसोसिएशन जिला अध्यक्ष राजेंद्र मोगरा एवं वाहन स्वामी की उपस्थिति में आयोजित हुई। जिला परिवहन अधिकारी रामकिशन चौधरी ने उपस्थित अधिकारी एवं संगठन के पदाधिकारी का स्वागत करते हुए बैठक में कहा कि अभी हाल ही में राज्य के जैसलमेर, फलोदी, एवं जयपुर में घटनाएं घटित हुई है। जिला प्रवक्ता चांदमल मूंदड़ा ने बैठक में हुई जानकारी बताते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वाहन चालक लेन ड्राइव सिस्टम की पालना करें तो सुरक्षित रहेंगे। भारी वाहन धीमी गति से लाइन में चले, सामान्य वाहन मध्यम गति से लेन में चले, ओवरटेकिंग इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस लेन में चले तो कोई घटनाएं नहीं होगी। वाहन चालक वाहन चलाते समय शराब पीकर वाहन नहीं चलायेंगे। वाहन चालक वाहन चलाते समय सावधानी रखेंगे। नहीं तो शक्ति से कार्यवाई होगी। चालान बनाए जाएंगे चालान बनने पर ₹2000 का जुर्माना होगा। अतः सभी वाहन चालक को इस प्रकार की जानकारी से अवगत करावे।




