Uncategorized

गंगापुर के आलोक विद्यालय में आशीर्वाद समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

फौजी डांस व राजस्थान चित्रण नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति

News 11 राजस्थान   ( बंशी माली गोवलिया )

 

गंगापुर के आलोक विद्यालय में आशीर्वाद समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

 

फौजी डांस व राजस्थान चित्रण नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति

 

गंगापुर कस्बे में स्थित आलोक विद्या मंदिर में शुक्रवार को शुभ आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ। जिसमें समारोह के अध्यक्ष ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा,मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मुरली मनोहर भट्ट,मुख्य अतिथि शिवलाल माली ब्लॉक साक्षरता प्रभारी ने दीप प्रवज्जलन कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक वातावरण से विद्यार्थियों की प्रतिभाए निखर कर सामने आती है ,जिससे उनका और समाज का विकास होता है। मुख्य अतिथि मुरली मनोहर भट्ट ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से विद्यार्थियों का जीवन उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है । विद्यार्थियों को एकाग्रचित होकर अध्ययन करना चाहिए।शिवलाल माली ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई दिनचर्या बनाकर व्यवस्थित रूप से करनी चाहिए। बालको के विकास में माता-पिता के साथ गुरुजनों की भूमिका भी अहम होती है । समारोह में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगारंग प्रस्तुतिया दी । जिसमें फौजी डांस, छोटे बच्चों का नृत्य नन्हा मुन्ना राही हूँ, राजस्थान का चित्रण नृत्य की सराहना की गई।

समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया।संस्था के निदेशक दिनेश लक्ष्कार ने आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन कोमल सोनी ने बहुत ही सुंदर तरीके से किया। समारोह में संस्था प्रधान रेखा लक्ष्कार,रमेश शर्मा सीमा कंवर, , कृष्णा माली, , अनिल गर्ग ,सोनालिका माली कुसुमलता शर्मा, प्रदीप माली,कोमल सोनी, लक्ष्मी नायक, सोनिया नायक,बनवीर माली सहित अनेक अभिभावक गण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!