Uncategorized

गैस की किल्लत संबंधी अफवाह रोकने के लिए सीएलजी जागरूकता बैठक का आयोजन

गैस की किल्लत संबंधी अफवाह रोकने के लिए सीएलजी जागरूकता बैठक का आयोजन

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

गैस की कालाबाजारी रोकने एवं गैस की किल्लत सम्बधी अफवाहो पर ध्यान नही देने एवं लोगो मे जागरूकता लाने हेतु थाना गंगापुर पर सीएलजी मिटिंग आयोजित जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा के निर्देशानुसार, इन्चार्ज थाना गंगापुर द्वारा चौकी पोटला पर सीएलजी सदस्यो की मिटिंग ली गई। जिसमे चौकी प्रभारी अर्जुन लाल गुर्जर ने उपस्थित सभी लोगों से समझाईस एवं अपील की गई कि वर्तमान में गैस से सम्बधित कोई किल्लत नही है । समय समय में सभी को गैस की आपुर्ति सरकार द्वारा कि जा रही है एवं घरेलु सिलेण्डर की बुकिंग भी अब 25 दिन में की जा रही हैं।कही पर भी गैस से सम्बधित किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की सुचना मिलती है तो तुरंत 112 पर कॉल करके सुचना देंगे ताकि उक्त कालाबाजारी करने वाले पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जा सके एवं समस्त बीट प्रभारीयो को अपने अपने बीट के सीएलजी ग्रुप मे भी इस प्रकार के समझाईस मेसेज भेजने एवं लोगो को जागरूक करने की हिदायत दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!