चार दिवसीय क्रिकेट संग्राम का समापन, उदयपुर ने बैठूम्बी को हराकर जीता

News 11 राजस्थान बंशी माली गोवलिया
राजसमन्द बैठूम्बी (रेलमंगरा)। राणा पूंजा भील सेना के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 10-10 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में उदयपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैठूम्बी (राजसमंद) को 26 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच में उदयपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। जवाब में बैठूम्बी राजसमंद की टीम 49 रन ही बना सकी। इस प्रकार उदयपुर 26 रन से विजेता रहा।
टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रतन पहुंना को दिया गया।
बेस्ट बॉलर का खिताब राजेंद्र भील (तूमबडियास) को मिला।
मैन ऑफ द सीरीज किशन खराड़ी रहे।
बेस्ट मैन का पुरस्कार किशन खराड़ी (उदयपुर) को प्रदान किया गया।
बेस्ट फील्डर कमलेश थायला को चुना गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत पनोतिया की प्रशासक रेखा देवी सामर एवं विशिष्ट अतिथि छोगा लाल भील राजपुरा एवं गेहरू लाल भील (सहाड़ा) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को ₹21,000 तथा उपविजेता टीम को ₹11,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मंच पर मांगू महाराज,राजेंद्र जी, बद्री लाल जी, माधव लाल जी गंगापुर एवं भेरू लाल मंडफिया उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल के बालू राम भील, जगदीश भील, अंबालाल भील, लादू जी भील, किशन जी, सिंटू भील, रमेश भील, नारायण भील एवं माधव लाल भील का विशेष सहयोग रहा।
चार दिवसीय टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न 18 टीमों ने भाग लिया, जिससे खेल मैदान पर उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।



