Uncategorized

रायपुर में महिला दिवस पर भव्य समारोह, 71 छात्राओं सहित महिला शिक्षिकाओं व विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का हुआ सम्मान

News 11 राजस्थान   बंशी माली गोवलिया

  • रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुरास चौराया स्थित अमृत होटल रायपुर में भारत न्यूज़ संस्थान के तत्वावधान में भव्य महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्राओं, महिला शिक्षिकाओं तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया।
  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया ने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज का समय महिला सशक्तिकरण का युग है। महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, व्यापार, राजनीति और समाज सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिले।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और समाज को भी उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षित और सशक्त महिला ही परिवार और समाज को नई दिशा दे सकती है।
  • समारोह के विशिष्ट अतिथि लेखक व राष्ट्रीय पत्रकार भंवर मेघवंशी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव है जब महिलाओं को बराबरी का दर्जा और अवसर मिले। उन्होंने शिक्षा को महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि जागरूक और शिक्षित महिला पूरे समाज को आगे बढ़ाने की क्षमता रखती है।
  • इस अवसर पर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल सिंघानिया ने कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और युवाओं को महिलाओं के सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
  • कार्यक्रम में समाजसेवी ममता गुर्जर पोसवाल (मातृ धर्म प्राइवेट लिमिटेड प्रॉपर्टीज) ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं व्यापार, प्रशासन और समाज सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं और किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाज में किसी भी महिला को कहीं भी किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होती है तो वे हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी रहेंगी और हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार रहेंगी।
  • कार्यक्रम में हारून मोहम्मद, गोपी लाल सालवी, ज्ञानमल खटीक, पूनम नाथ सपेरा, राजवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, मांगीलाल गुर्जर, सुरेश मेघवंशी,राजेश्वरी वर्मा, ममता शर्मा, सुनीता नेहरिया, उमा कंवर राठौड़, बबीता भाटी, खुशबू सेन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
  • इस दौरान भारत न्यूज़ संस्थान की ओर से क्षेत्र की 71 प्रतिभाशाली छात्राओं के साथ महिला शिक्षिकाओं और विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा नारी सम्मान और समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों को मंच प्रदान करना तथा समाज में नारी सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश देना रहा। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!