Uncategorized
सहकारी कर्मचारियों ने चार सुत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सहकारी कर्मचारियों ने चार सुत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
सेंट्रल कोपरेटिव बैंक भीलवाड़ा की गंगापुर शाखा के 29 सहकारी समिति के कार्मिकों ने सोमवार को राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अपनी चार सुत्रीय मांगों को लेकर उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार विश्नोई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केडर अथोरिटी एवं नियोक्ता का निर्धारण करने,ऋण पृर्यवेक्षकों के पदों पर शत प्रतिशत नियुक्ति करने,10 जुलाई 2017 से पुर्व नियुक्त कार्मिकों को नियमितिकरण करने एवं बैंकिंग सहायक भर्ती में 20 प्रतिशत कोटा शुरू करने की मांग की गई। इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पवन प्रजापत, उपाध्यक्ष शिवलाल तेली, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, संरक्षक डालचंद जाट, भगवत सिंह चुंडावत सहित समस्त कार्मिक मौजूद थे।



