Uncategorized

गंगापुर में अंबेडकर विचार मंच की बैठक आयोजित

गंगापुर में अंबेडकर विचार मंच की बैठक आयोजित

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान निर्माता, भारत रत्न, संपूर्ण मानव जाति के मसीहा, महिलाओं के उद्धारक, ज्ञान के प्रतीक

बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती समारोह पूर्वक 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को अंबेडकर सर्किल गंगापुर में धूमधाम एवं भव्य रूप से उपखंड स्तर पर मनाई जाएगी

इस हेतु अंबेडकर विचार मंच गंगापुर द्वारा अंबेडकर भवन में ओमप्रकाश चंदेल की अध्यक्षता में आज मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें

अंबेडकर जयंती से पूर्व संध्या पर अंबेडकर विचार मंच के सानिध्य में अंबेडकर सर्किल पर रंगोली एवं रंग बिरंगी रोशनी की जाएगी और अंबेडकर जयंती पर विशाल वाहन रैली अंबेडकर विचार मंच एवं जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में शिविरती गेट से होकर मुख्य मार्ग से होते हुए अंबेडकर सर्किल पर समाप्त होगी,तत्पश्चात आम सभा का आयोजन किया जाएगा।

मीटिंग में नगर के मुख्य स्थलों पर अंबेडकर जयंती के होर्डिंग्स लगाने,वाहन रैली,आम सभा, बैठक व्यवस्था एवं सत्र 2025- 26 में दसवीं और बारहवीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले वाले SC/ST के छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सभा में सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया।*

इस अवसर पर अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष ओम प्रकाश चंदेल, उपाध्यक्ष चैनसुख जीनगर, एडवोकेट मदनलाल जीनगर, महासचिव जगदीश बुलीवाल, सचिव सुरेश रेगर,संजय जीनगर, ईश्वर लाल रेगर, कृष्ण गोपाल जीनगर कैलाश चंद्र रेगर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!