Uncategorized

गौ सम्मान अभियान इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा 

गौ सम्मान अभियान इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा

पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री

(27 अप्रैल को 5000 तहसीलों पर गौ भक्त देंगे प्रार्थना पत्र)

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

संपूर्ण भारत वर्ष में चलाए जा रहे गौ सम्मान अभियान को लेकर

सोहस्ती वाटिका में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कथा व्यास पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री, नृसिंह मंदिर के महंत श्री श्याम सुंदरदास महाराज तथा मटुनिया के गौ भक्त संत शांतिदास महाराज के सानिध्य में हुई इस बैठक में गौ सम्मान आह्वान अभियान को और तेजी देने पर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री ने कहा, “संतों के मार्गदर्शन से गौ सम्मान आह्वान अभियान संपूर्ण भारत में चलाकर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा गौ हितैषी कानून बनाने के लिए 27 अप्रैल को देश की 5000 तहसीलों पर गौ भक्तों द्वारा प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। यह अभियान इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।”महंत श्री श्याम सुंदरदास महाराज ने कहा, “गौ की सेवा से मनुष्य अपना लोक-परलोक दोनों सुधार सकता है। सभी को इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक हस्ताक्षर करवाने चाहिए और अपनी सहमति प्रदान करनी चाहिए।”मटुनिया से पधारे गौ भक्त संत शांतिदास महाराज ने कहा, “यदि सरकार कानून बना दे तो संपूर्ण गौ वंश को सुरक्षा और सम्मान मिल सकता है। हर मनुष्य को अपने घर में गौ की सेवा करनी चाहिए।”बैठक में 27 अप्रैल को प्रस्तावित शोभायात्रा और अधिक से अधिक हस्ताक्षर कैसे करवाए जाएं, इस पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में गौ सम्मान आह्वान जिला प्रभारी जगदीश तेली, तहसील प्रभारी राजेश रांका, जगदीश झंवर, सुरेश सिंघवी, चमन लोसर, दिनेश बापना, नंद किशोर तेली,प्रशांत सिंघवी, भवानीशंकर भट्ट, सुनील जोशी, दया सेनी, दिनेश लक्षकार, घनश्याम राठौड़, सुनील सिंह, विद्याप्रसाद जोशी, शोभालाल जीनगर, अमृत पटवा, कमलेश पाठक, मदन लाल जीनगर, धर्मेंद्र गहलोत, रूपेश माली,प्रवीण नौलखा, भेरू लाल सुराणा, पवन लोहिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद चौधरी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!