
भीलवाड़ा से प्रकाशचद्र खारोल ने बताया रायपुर थाना पुलिस ने लूट की वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
3 सितम्बर को शौभालाल सालवी निवासी झड़ोल अपने खेत में बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान आरोपी सुखलाल भील (20) निवासी झड़ोल व लादुलाल भील (22) निवासी खाखरमाला पहुंचे। आरोपियों ने मारपीट कर शौभालाल के कानों से सोने की मुरकियां तोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना में पीड़ित के दोनों कान लहूलुहान हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की। तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोशन पटेल व वृत्ताधिकारी गंगापुर हरजीराम चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी अर्जुनलाल गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई
पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।



