Uncategorized

चीड़ खेड़ा में पानी का संकट आखिर कौन सुनेगा ग्रामीणों की आवाज

News 11 राजस्थान    बंशी माली गोवलिया

संवाददाता : प्रकाश चंद्र भीलवाड़ा

भीलवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत चीड़ खेड़ा में… जहां पानी की समस्या अब सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि चुनावी मुद्दा बनती नजर आ रही है।

ग्रामीणों का कहना है —

👉 पिछले एक साल से पानी सप्लाई अनियमित

👉 पिछले डेढ़ महीने से पूरी तरह संकट

👉 कई घरों तक पानी पहुंचना बंद

जब ग्रामीणों ने पानी सप्लाई करने वाले कर्मचारी से सवाल किया… तो जवाब मिला —

⚠️ 18 महीने का भुगतान बकाया है… इसलिए व्यवस्था प्रभावित है…

📢 ग्रामीणों का आरोप – चुनाव के वादे, बाद में भूल जाते हैं नेता

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की —

➡️ प्रशासक रतन लाल गुर्जर

➡️ जल विभाग गंगापुर

➡️ विधायक लादू लाल पितलिया

लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

ग्रामीणों का साफ कहना है —

“जब चुनाव आते हैं तो नेता पानी, सड़क और विकास के बड़े बड़े वादे करते हैं… लेकिन चुनाव खत्म होते ही गांव की समस्याएं  भूल जाते हैं।”

सहाड़ा के जनप्रतिनिधि एवं जल विभाग अधिकारी से चीड़ खेड़ा की जनता पूछती है कब होगा पानी के संकट का समाधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!