Uncategorized

गंगापुर में विहंगम योग संस्थान द्वारा 2100 कुण्डीय वैदिक यज्ञ हुआ 

News 11 राजस्थान    बंशी माली गोवलिया

गंगापुर में विहंगम योग संस्थान द्वारा 2100 कुण्डीय वैदिक यज्ञ हुआ

गंगापुर  (रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)

विहंगम योग संस्थान एवं मेवाड़ संत समाज के तत्वावधान में

स्वर्वेद के भाष्यकर्ता प्रथम परंपरा सद्गुरु धर्मचंद्र देव महाराज की 107वीं पावन जन्म जयंती को लेकर

गंगापुर की पावन भूमि पर परम आराध्य सद्गुरु स्वतंत्र देव महाराज एवं सुपूज्य संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के पावन सानिध्य में रविवार को 2100 कुंडीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ संपन्न हुआ। इस भव्य यज्ञ में हजारों श्रद्धालु,भक्त,शिष्य और प्रेमियों ने अग्निदेव को “स्वाहा” की उच्च दिव्य ध्वनि के साथ आहुति अर्पित कर विश्वशांति की कामना की। वातावरण पूर्णतः वेदमय,भक्तिमय और दिव्य ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। स्वर्वेद कथामृत एवं दिव्यवाणी संध्याकाल में स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक एवं सद्गुरु उत्तराधिकारी सुपूज्य संत प्रवर विज्ञान देव महाराज की संगीतमय दिव्यवाणी का श्रवण कर उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो गया

पूज्य महाराज ने कहा कि

“गंगापुर में आज आध्यात्मिक गंगा बह गई है।”

उन्होंने यह भी कहा कि संसार में कोई भी व्यक्ति अयोग्य नहीं है। प्रत्येक जीव के भीतर वही परम प्रकाश,परम दिव्य ज्योति, स्वयं परमात्मा स्थित हैं।

वे सदैव सहजता (सरलता) पर विशेष बल देते हैं क्योंकि सहजता ही आत्मसाक्षात्कार का सरल मार्ग है। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक उत्सव था, बल्कि आत्मजागरण,विश्वशांति और मानवता के उत्थान का दिव्य संदेश भी था। विहंगम सर्ववेद के कैलाश पारीक ने बताया यहां हवन, सत्संग एवं भंडारे का अद्भुत संगम हुआ।कैलाश पारीक, राजकुमार तेली ,देवेंद्र जोशी ,जगदीश शर्मा, रमेश कुमावत, कल्याणमल कुम्हार, कैलाश शर्मा,प्रदीप शर्मा (एयर फोर्स)संदीप शर्मा राकेश बाफना, लेहरू गुजर, कमलेश सेन सत्यनारायण लक्षकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!