Uncategorized

नेगड़िया खेड़ा से फुकिया स्कूल सड़क बदहाल, जांच व नवीनीकरण की मांग

नेगड़िया खेड़ा से फुकिया स्कूल सड़क बदहाल, जांच व नवीनीकरण की मांग

भीलवाड़ा

जिले की अंतिम सीमा पर स्थित नेगड़िया खेड़ा से फुकिया स्कूल तक बनी डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार इस सड़क का निर्माण कार्य 13 नवम्बर 2023 को पूर्ण किया गया था तथा निर्माण एजेंसी द्वारा 5 वर्ष की गारंटी अवधि निर्धारित की गई थी।

लेकिन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग किए जाने के कारण यह सड़क मात्र दो वर्ष में ही पूरी तरह खड्डों में तब्दील हो गई है। सड़क की सतह से कंक्रीट उखड़कर जगह-जगह बिखर रही है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही और संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के कारण निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते सड़क समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई।

ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा गारंटी अवधि के अंतर्गत तत्काल सड़क का नवीनीकरण कराया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!