Uncategorized

गंगापुर के आलोक स्कूल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय रैली का आयोजन

गंगापुर के आलोक स्कूल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय रैली का आयोजन

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर “टीबी मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आलोक विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई।रैली के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को टीबी के बारे में जानकारी दी गई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन शर्मा ने बताया कि हम सभी मिल कर टी बी को समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने अभियान की थीम “हां ! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं, भारत के नेतृत्व में, जन भागीदारी के साथ”पर विस्तार से जानकारी दी। आमजन से अपील की कि वे समाज में टीबी के लक्षणों, निशुल्क जांच एवं इलाज की जानकारी फैलाएं तथा टीबी संक्रमित व्यक्ति को पूरा कोर्स पूरा करने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर डॉ. शरद नलवाया, डॉ. श्याम स्वरूप शर्मा, अशोक कुमार सेन, एसटीएस , प्रदीप कुमार दाधीच दिनेश लक्षकार, रमेश शर्मा अनिल गर्ग,ममता माली, चंदा तवर ,लक्ष्मी मीणा सहित आशा सहयोगिनी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

रैली में विद्यार्थियों ने नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र में टीबी जागरूकता का संदेश फैलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 2026 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने में जन भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!