Uncategorized

टैगोर स्कूल द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंक प्राप्त करने वाले ईश्वर जाट का किया सम्मान 

टैगोर स्कूल द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंक प्राप्त करने वाले ईश्वर जाट का किया सम्मान

गंगापुर  दिनेश लक्षकार

भीलवाड़ा जिले के गंगापुर निकटवर्ती नया खेड़ा निवासी ईश्वर जाट पुत्र स्वर्गीय नारूलाल जाट ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 98% अंक हासिल किए। ईश्वर की उपलब्धि पर ग्रामीणों में और परिवारजनों में हर्ष का माहौल है

टैगोर स्कूल में अध्यनरत ईश्वर जाट कि इस उपलब्धि पर निदेशक जीवन सिंह व गुमान सिंह ने अपने शिक्षकों के साथ विद्यार्थी के घर पर पहुंचे।उसे मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर उसका स्वागत अभिनंदन किया। वही ईश्वर जाट की इस उपलब्धि पर अखिल मेवाड़ जाट महासभा के पदाधिकारियों ने समाज के प्रतिभावान छात्र ईश्वर जाट के घर जाकर उसे सम्मानित किया और खुशी व्यक्त की। ईश्वर जाट की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित समाज ने उसे आगे की पढ़ाई हेतु पूरे सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस दौरान अखिल मेवाड़ जाट महासभा के महामंत्री अरविंद चौधरी, जाट सहाड़ा के सहाड़ा तहसील अध्यक्ष गेहरीलाल जाट, शंकर लाल जाट, रामेश्वर लाल जाट, भवानी राम, शंकरलाल पलाया, माधु लाल, लक्ष्मण लाल, प्रकाश जाट, सत्यनारायण जाट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!