Uncategorized

गंगापुर में रामनवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई 

गंगापुर में रामनवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई

आपरेशन सिंदूर की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

गंगापुर दिनेश लक्षकार

गंगापुर सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में श्री रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई । शोभायात्रा बावन भेरुनाथ मंदिर से प्रारंभ हुई जिसमें राम दरबार की झांकी सहित अनेक समाजों की झांकियां थी ,उनमें भी आपरेशन सिंदूर वाली झांकी महिलाओं और बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रही । शोभायात्रा बस स्टैंड,भूत बावजी,सहाड़ा चौपाटी,मुख्य बाजार होते हुए कुंड चौक,ज्ञानजी का चौक,शिवरती दरवाजा,रेगर मोहल्ला,पंच तीर्थ बालाजी होते हुए ईलाजी के चौक के यहां संपन्न हुई जहां थाना मंगरी स्थित हटीले हनुमान मंदिर के ऊपर विशाल भगवा पताका लगाई गई ।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जगदीश झंवर,विद्या प्रसाद जोशी,शोभा लाल जीनगर,घनश्याम सिंह राठौड़ ,राजकुमार सेन, कन्हैयालाल माली,विनोद पिछोलिया ,दिनेश बाफना,दिनेश लक्षकार,,शुभम शर्मा, विनोद पंचोली , पुष्पेंद्र सिंह चौहान,धर्मेंद्र गहलोत ,बंटी, लक्की अग्रवाल,पुष्पराज प्रजापत, जगदीश माली,दया सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!