भीलवाड़ा में हर्षाेल्लास के साथमनाया गया सेन जयंती महोत्सव,भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाबभक्ति
भीलवाड़ा में हर्षाेल्लास के साथमनाया गया सेन जयंती महोत्सव,भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाबभक्ति और सेवा के संगम के साथ नगर निगम टाउन हॉल से निकाली गई शोभायात्रा; जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा सेन क्षौरकार वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आराध्य देव श्री सेन जी महाराज की जयंती ’सेन जयंती महोत्सव 2026’ मंगलवार को शहर में अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। महोत्सव के दौरान जहाँ एक ओर भक्ति का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर सेवा कार्यों के जरिए समाज ने एकजुटता का संदेश दिया।
सोसायटी के अध्यक्ष गोविंद सेन ने बताया कि नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ के दौरान दीप प्रज्जवलन जिला कलेक्टर जसमित सिंह सिन्धु, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा के द्वारा रक्तदान शिविर की शुरूआत की गई। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जाँच, शुगर, बी.पी. जाँच और स्पाइरोमेट्री पल्मोनरी टेस्ट किए गए। जरूरतमंदों को ऑपरेशन हेतु परामर्श भी दिया गया।
दोपहर के सत्र में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विशेष सानिध्य महंत श्री मोहनशरण जी शास्त्री निम्बार्क आश्रम भीलवाड़ा, कार्यक्रम अध्यक्षता सोनू जी गोरधा, अतिविशिष्ट अतिथि कमलेश सेन (खनन व्यवसायी), आदित्य सेन (मसुदा), ओम प्रकाश सेन (टुक्कड़वाल), विशिष्ट अतिथि राजेश सेन (पूर्व भाजपा ओबीसी मोर्चा), संस्था संस्थापक लादूलाल सेन, मुकेश सेन, नन्दलाल सेन, रामप्रसाद सेन, सत्यनारायण सेन, राकेश सेन, प्रकाश सेन, घनश्याम सेन, अतिथि प्रेम सेईवाल, बलवीर सेन, दीपक ठाकुर, मुरली सेन, शंकर जहाजपुरिया, सागर सेन, यशोवर्धन सेन, भैरूलाल सेन व जसराज सेन की उपस्थिति में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बंधुओं को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सने ने बताया कि भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ नगर निगम टाउन हॉल से गाजे-बाजे के साथ हुआ। शोभायात्रा राजेंद्र मार्ग रोड, मुरली विलास, स्टेशन रोड, गोल पीयाऊ चौराहा, सुभाष मार्केट और गुलमंडी जैसे शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में समाज के विभिन्न संगठनों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा भव्य स्वागत द्वार लगाकर और पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा का समापन श्री सेन जी महाराज मंदिर (मुरलीधर मंदिर परिसर) में महाआरती के साथ हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिए।
संस्था सचिव जितेन्द्र सेन ने बताया कि महोत्सव के समापन पर राजेंद्र मार्ग स्कूल में ’भोजन प्रसाद’ का आयोजन किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष प्रदीप सेन, संजय सेन, दिनेश सेन, किशन सेन, प्रवीण सेन, पवन सेन, बबलू सेन, महावीर सेन, ईश्वर सेन, महेंद्र सेन, जगदीश भटेड़ा, राजकुमार सेन, कन्हैयालाल सेन, दीपेश सेन, दीपक सेन, जयप्रकाश सेन और कैलाश टुक्कड़वाल सहित समाज के सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने समर्पित योगदान दिया।




