Uncategorized

गंगापुर में गौ सम्मान दिवस पर निकाली भव्य शोभायात्रा, सौंपा गया प्रार्थना पत्र

गंगापुर में गौ सम्मान दिवस पर निकाली भव्य शोभायात्रा, सौंपा गया प्रार्थना पत्र

गंगापुर

( दिनेश लक्षकार)

संपूर्ण भारत में चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी राजेश बिश्नोई को प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति,मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम से प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता,गौ हितैषी कानून,गौ चारा निधि,के साथ गौवंश से जुड़ी कई प्रकार की

मांगे रखी गई। गौ सम्मान आह्वान अभियान सहाड़ा तहसील प्रभारी राजेश रांका ने कहा कि सहाड़ा तहसील के सभी गांवों से गौ भक्त यहां शोभा यात्रा में उपस्थित रहे। शोभा यात्रा पंचतीर्थ मंदिर बालाजी मंदिर से आलोक स्कूल के विद्यार्थी कृष्ण,बलराम की

जीवंत झांकी व गौ नंदी के साथ हरिकीर्तन करते हुए नगर के नृसिंह चौक,भूत बावजी,बस स्टैंड होकर उपखंड कार्यालय पहुंची जहां नृसिंह द्वारा संत श्याम सुंदर दास महाराज , मटूनिया के संत शांतिदास महाराज माझावास नर्सिंग मंदिर के प्रेमदास महाराज कैलाशदास महाराज के साथजीवन्त झांकी बने कृष्ण, बलराम के हाथों से उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया दिया गया। शोभायात्रा के साथ सजी हुई गौ माता,बछड़े साथ-साथ चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र रहे। गंगापुर में बाजार बंद रखकर सभी व्यापारी और गौभक्त

शोभायात्रा के साथ रहे ।शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया

शिक्षा से उड़ान फाउंडेशन के संयोजक इन्साफ खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने गौ भक्तों पर पुष्प वर्षा की ।गौ माता को जीने दो दूध की नदियां बहने दो ,गो हत्या बंद करो जैसे जयकारे लगाते हुए गौभक्त शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!