Uncategorized

गंगापुर में नन्ही परियों का किया स्वागत

गंगापुर में नन्ही परियों का किया स्वागत

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

सेवा व संस्कार के जीवंत नव स्वरूप सांस्कृतिक सप्ताह पर बेटी बढ़ाओ,बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ,बेटी अपनाओ प्रकल्प के अंतर्गत भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर की मातृ शक्ति द्वारा आज “नन्ही परियों के स्वागत” एवं प्रसूता बहनों का अभिनंदन सम्मान एवं स्वागत किया गया l

मासिक कार्यक्रम मे 15 प्रसूताओ को ऊपरना ओढाकर उन्हें गुङ, गोला,चने, बिस्किट , फल फ्रूट एवं नन्ही परियों को पोशाक के किट वितरण किए एवं परिजनों के साथ आए हुए बच्चों को कॉपी, रबड़, पेंसिल स्टेशनरी का सामान एवं चिप्स ,बिस्किट वितरण किए गए ।

परिषद की वरिष्ठ सदस्या ममता जीनगर ने प्रसुताओं को खून की कमी पाए जाने पर संतुलित आहार लेने के बारे में जानकारी दी।

शाखा सचिव दिनेश क्षोत्रिय ने बताया कि इस पुनीत कार्य में दया सैनी, , ममता जीनगर , पूजा लोहिया , विमला तेली , और ललिता शर्मा आदि की उपस्थिति रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!