Uncategorized

पत्रकार प्रवीण सिंह ओड ने किया रक्तदान, मानवता की मिसाल बन दिया जीवन बचाने का संदेश

पत्रकार प्रवीण सिंह ओड ने किया रक्तदान, मानवता की मिसाल बन दिया जीवन बचाने का संदेश

एल.एन. मंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा भाव, रोटरी क्लब ने किया सम्मानित

पाली,रोटरी क्लब पाली एवं जनसेवा सद्भावना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में मानवता, सेवा और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। एल.एन. मंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित इस विशेष शिविर में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष एवं न्यू राजस्थान धरा न्यूज के प्रदेश सह ब्यूरो चीफ प्रवीण सिंह ओड ने एक यूनिट रक्तदान कर समाज को मानव सेवा का अनूठा संदेश दिया।रक्तदान के दौरान प्रवीण सिंह ओड ने कहा कि “रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।” उनके इस प्रेरणादायक कदम की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। शिविर में युवाओं और सामाजिक संगठनों में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।रोटरी क्लब पाली द्वारा प्रवीण सिंह ओड को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणा का कार्य है।कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता की मिसाल बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। समारोह में रक्तदाताओं के प्रति सम्मान और सेवा भावना का अनोखा संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!