
गंगापुर में हुआ ‘फीट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ मैराथन
गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
नगरवासियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और फिटनेस को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में रविवार सुबह “फीट इंडिया संडे ऑन साइकिल” साइकिल मैराथन का सफल आयोजन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुद्धराज खटीक एवं थानाधिकारी लीलाधर मालवीय ने सहाड़ा चौराहा से हरी झंडी दिखाकर साइकिल मैराथन को रवाना किया। साइकिल रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सहाड़ा दरवाजा पहुंचकर समाप्त हुई।इस अवसर पर कस्बा चौकी प्रभारी जोगेन्द्र सिंह, दीवान शैतान सिंह, एएसआई नरेंद्र कुमार, विनोद, गोपाल सिंह, प्रकाश, रेवंत राम, चोखाराम, महिला कांस्टेबल सपना, वर्षा, नवरतन चंदेल, लक्की अग्रवाल, अकरम सिंधी, राजू सहित बड़ी संख्या में उत्साही नगरवासियों ने भाग लिया।पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में स्वास्थ्य प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देना था। नागरिकों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों के आयोजन की मांग की।फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।




