Uncategorized

गंगापुर में हिंदू नव वर्ष पर विशाल शोभायात्रा निकाली

गंगापुर में हिंदू नव वर्ष पर विशाल शोभायात्रा निकाली

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह उत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों और स्थानीय संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद की ओर से नगर के विभिन्न स्थानों पर सुंदर रंगोलियां सजाई गईं और दीप प्रज्ज्वलित किए गए। भूत बावजी के पास भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसने सभी में उत्साह भर दिया। गुरुवार प्रातः मंगरी स्थित बालाजी मंदिर पर ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के साथ नव वर्ष का स्वागत किया गया।विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ पंचतीर्थ बालाजी मंदिर से निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और विद्यार्थी शामिल हुए। सभी के हाथों में भगवा पताकाएं लहरा रही थीं, जिससे पूरा माहौल भगवामय हो उठा। यात्रा में “नववर्ष मंगलमय हो”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”के उदघोष गूंजते रहे।आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा आलोक विद्या मंदिर द्वारा तैयार की गई भारत माताऔर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जीवंत झांकियां, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही थीं।

शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों से गुजरती हुई शास्त्री पार्कपहुंची, जहां इसका समापन हुआ। जहां बालूराम कुमावत ने हिंदू नव वर्ष के महत्व और इतिहास के बारे में जानकारी दी।इस भव्य आयोजन में भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल, श्री राष्ट्रीय महाकाल सेना,टैगोर स्कूल,आलोक विद्या मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर,महावीर जीव दया संस्थान और संयुक्त व्यापार मंडल सहित कई संस्थाओं के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।प्रमुख रूप से संदीप बाल्दी, प्रहलाद सोमानी, तुषार अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, भेरूलाल सुराणा, चमन लोसर, अरविंद चौधरी, पवन लोहिया, कमलेश पाठक, सुरेश सिंघवी, राजेश रांका, प्रशांत सिंघवी, जगदीश झवर, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र मोगरा, जीवन लाल, गुमान सिंह, शोभा लाल जीनगर, विद्या प्रसाद जोशी, घनश्याम सिंह, संजय रूईया, चैनसुख जीनगर, गंगा सिंह चौहान, राहुल शर्मा, दिनेश लक्षकार, विनोद पंचोली, शिवकरण चंदेल, दया सैनी, दीपिका सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!