Uncategorized

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गोविंद सागर बांध पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

News 11 राजस्थान बंशी माली गोवलिया

रिपोर्टर : प्रकाश चंद्र | भीलवाड़ा

महेंद्रगढ़। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आज महेंद्रगढ़ स्थित गोविंद सागर बांध पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक सहित ब्लॉक के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुसार कलश पूजन से की गई। इसके बाद पीपल पूजन एवं सरोवर पूजन का आयोजन किया गया। जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को लेकर उपस्थित लोगों ने जागरूकता का संदेश दिया।

इसके बाद विधायक एवं सभी अधिकारियों ने गोविंद सागर बांध की पाल का निरीक्षण किया और क्षेत्र में किए गए विकास एवं संरक्षण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बांध क्षेत्र में लगाए गए पौधों और हरियाली को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं एसडीएम साहब ने भी पौधारोपण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर भी विधायक के समक्ष मांगें रखी गईं। महेंद्रगढ़ हॉस्पिटल को सीएचसी में क्रमोन्नत करने की मांग लिखित रूप में दी गई। साथ ही गांव खेड़ा एवं पाबू नगर क्षेत्र से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन को हटाने की मांग भी रखी गई।

इसके अतिरिक्त मातृकुंडिया से निकलने वाली नहर को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से जोड़ने का प्रस्ताव भी दिया गया, जिससे काला ढूंढा, गुलाब सागर, आंबाखेड़ी, एकलिंगपुरा, तिलोली और दादिया सहित कई गांवों को लाभ मिलने की संभावना जताई गई।

विधायक ने इन मांगों को गंभीरता से लेने का भरोसा दिलाया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि यदि यह योजना साकार होती है तो आने वाले समय में क्षेत्र के कई गांवों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!