रेगर समाज का द्वितीय प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित

News11राजस्थानबंशी माली गोवलिया
रेगर समाज का द्वितीय प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित
गंगापुर रेगर समाज संस्थान गंगापुर के तत्वाधान में द्वितीय प्रतिभावान सम्मान समारोह रखा गया । कार्यक्रम में कक्षा 5, 8,10,12, में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 39 प्रतिभागी एवं दो राजकीय सेवा में चयनित होने वाले प्रतिभाओं का तिलक माल्यार्पण ऊपरना, , साफा ,शाल, मोमेंटो पहनाकर स्वागत किया गया । वर्तमान में पवन कुमार रेगर का राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयनित हुए। एवं शारदा रेगर का आयुर्वेदिक विभाग में नर्स कंपाउंडर पद पर चयनित हुए हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति शिक्षाविद् सुखलाल बडारिया, अध्यक्षता बिहारी दास , विशिष्ट अतिथि संस्थान के अध्यक्ष कैलाश चंद्र फुलवारियां, उपाध्यक्ष नंगजीराम शेरसिया, नारू लाल बडारिया,गणपत लाल बडारिया, मोहनलाल शेरसिया,आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित पवन कुमार रेगर द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए लगातार सही दिशा में मेहनत करते हुए अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर किशन लाल सुखरिया, शंकर लाल शेरसिया गोपाल लाल बासीवाल, उदय लाल शेरसिया,राधाकिशन शेरसिया,चतरु लाल तगाया, राजकुमार तगाया, नारायण लाल खटुंबरिया, सहित अनेक
समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र बासीवाल ने किया।




