Uncategorized

भीलवाड़ा सुभाषनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फिरौती मांगने के मामले में ₹15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

News 11 राजस्थान बंशी माली गोवलिया

भीलवाड़ा सुभाषनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फिरौती मांगने के मामले में ₹15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा जिले के सुभाषनगर थाना पुलिस ने शिवम होस्पीटल के डॉक्टर से फिरौती मांगने के चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹15 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को अभिषेक पवार पुत्र कैलाश चंद्र पवार निवासी व्यास कॉलोनी भीलवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो संदेश भेजकर 90 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। आरोपियों को पैसे नहीं देने पर जान से मारने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में फरार चल रहे आरोपी सतुलाल माली द्वारा साशयपूर्वक संश्रय देना व छिपाना पाया गया थाना सुभाषनगर,पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को डिटेन कर लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मारपीट, लूट, धमकी, अवैध हथियार सहित विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं जवान:

1.थानाधिकारी कैलाश कुमार विश्नोई

2.साइबर सेल के सत्यनारायण शर्मा

3. साइबर सेल राधेश्याम

4. हेड कांस्टेबल भैरूलाल

5. नरेश कुमार कांस्टेबल

6.सत्यपाल कांस्टेबल

 

फिरौती मांगने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!