गंगापुर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

गंगापुर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया
गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
सकल जैन संघ द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक बड़े उत्साह से मनाया गया।स्थानीय चंद्रप्रभु मंदिर से सायं 4:00 बजे भगवान की शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो कुंड चौक, सदर बाजार, कसारा बाजार से भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर पहुंची जहां भगवान की महा आरती कर उपस्थित भक्त जनों को प्रसाद वितरित किया गया।
शोभायात्रा में सजे धजे घोड़ों पर जैन ध्वज लिए बच्चे तथा उनके पीछे सकल समाज सफेद गणवेश में तथा महिलाएं केसरिया परिधान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पूर्व दोपहर में स्थानीय कालू कल्याण कुंज में स्थानीय महिला मंडल द्वारा भगवान महावीर से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।सभी कार्यक्रमों में समाज के बच्चों, महिलाओं एवं युवकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया जिसमें समाज के प्रकाश बोलिया , रमेश हिरण घेवर बाबेल, विधायक लादूलाल पितलिया,राजेश राका ,राजेश गोखरू, सुरेश सिंघवी ,चमन लोसर, प्रशांत सिंघवी,विनोद पिछोलिया, दिनेश बाफना,लादू लाल मेहता ,
कैलाश कोठारी,संपत सेठिया ,ओमप्रकाश सांखला ,अमित सांखला देवीलाल जैन के अतिरिक्त महिला मंडल के सभी सदस्यों सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।



