Uncategorized

हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी विशाल वाहन रैली और शोभायात्रा

हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी विशाल वाहन रैली और शोभायात्रा

(रामद्वारे में होगा विशाल भंडारे का आयोजन)

गंगापुर ( दिनेश लक्षकार)

नगर सहित क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कुंड चौक स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी मदन दास वैष्णव ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 2 अप्रैल को बालाजी की प्रतिमा पर विशेष चोला चढ़ाकर श्रृंगार किया जाएगा व मंदिर पर विशेष विद्युत साज सज्जा की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के जगदीश झवर ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर शाम को 4.15 बजे नगर में विहिप, बजरंग दल के तत्वाधान में नीलकंठ महादेव मंदिर से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी । जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। हरीश श्रोत्रिय ने बताया कि

बाईसा महारानी के पास स्थित रामद्वारा में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें सामाजिक समरसता

के तहत सभी हिंदू समाज के घटक अपने उपस्थिति देंगे।हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा रात्री 9:15 बजे कुण्ड चौक स्थित बालाजी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू होगी जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी,जहां महाआरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा । वहीं नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी कई मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!