Uncategorized

रीको ओद्योगिक क्षेत्र खांखला में युवाओं व उद्यमियों के लिए जागरूकता सेमिनार

News 11 राजस्थान   बंशी माली गोवलिया

गंगापुर ( दिनेश लक्षकार)

सहाड़ा के खाखला ग्राम पंचायत सभा भवन मे खांखला व आस पास के क्षेत्र के युवाओं एवं उद्योगपतियों के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ऑर्गेनाइज़र एवं ट्रेनर जगदीश व्यास के नेतृत्व में किया गया। सेमिनार में क्षेत्र के युवा, व्यापारी एवं उद्यमियों सहित कुल 53 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेमिनार के दौरान राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और नीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं स्थानीय उद्यमियों को नए उद्योग एवं व्यापार के अवसरों से अवगत कराना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा ।जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सेमिनार में निम्न योजनाओं एवं नीतियों पर विशेष चर्चा की गई—

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

विश्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना

डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना

ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी 2025

एक जिला एक उत्पाद (ODOP) पॉलिसी

MSME पॉलिसी

एक्सपोर्ट पॉलिसी

सेमिनार के वक्ता जगदीश व्यास ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि सही जानकारी और योजनाओं का लाभ लिया जाए तो युवा नए उद्योग स्थापित कर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उत्पन्न कर सकते हैं।सेमिनार की अध्यक्षता रतन सोनी प्रशासक ग्राम पंचयात खांखला ने की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!