Uncategorized

सहाड़ा मंडल में समृद्ध किसान — खुशहाल राजस्थान की रथ यात्रा

समृद्ध किसान — खुशहाल राजस्थान

सहाड़ा में आज राजस्थान सरकार द्वारा विगत दो वर्षों में किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने हेतु ग्राम रथ यात्रा प्रभारी श्री प्रेमराज जी भील नायाब तहसीलदार जी पोटला महेंद्र सिंह जी चुंडावत भू अभिलेख निरीक्षक पोटला सभी पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे सहाड़ा ग्रामीण मण्डल के मझवास सुरावास सरगांव गुढा भरक , ग्राम पहुंची, जहां ग्रामवासियों द्वारा भाजपा मंडल महामंत्री रामपाल जाट के मुख्य आतिथ्य में भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने मात्र दो वर्षों में पूर्व कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों से अधिक विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट विजन है कि “किसान समृद्ध होगा तभी राजस्थान खुशहाल बनेगा” और इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में श्री उप प्रधान रतनलाल जी जाट श्री प्रशासक रामेश्वर लाल जी जाट मंडल उपाध्यक्ष श्री, ताराचंद जी श्री भगवती लाल जी अहीर मंडल मंत्री राजू जी सवाल का पुर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री मांगीलाल जी अहीर मंडल संयोजक मन की बात मदन दास जी विधायक प्रतिनिधि रतनलाल जी राव सभी ग्रामवासी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!