अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के मुकुल पंचोली बने सहाड़ा तहसील अध्यक्ष

News 11 राजस्थान बंशी माली गोवलिया
गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के भीलवाड़ा जिला उपाध्यक्ष जुगनू तिवाड़ी ने महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा (गोटे वाला) की अनुमति से व प्रदेश महामंत्री ब्रजेश पारीक की अनुशंसा सहाड़ा तहसील अध्यक्ष पद पर मुकुल पंचोली की व्यापक सोच, सामाजिक सक्रियता व योग्यता को देखते हुए इस पद पर नियुक्ति प्रदान की गई हैं ।
प्रदेश महामंत्री बृजेश पारीक ने युवाओं मे जोश भरा। इस अवसर पर बृजेश ने कहा कि युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ें ।
इस दौरान स्थानीय पदाधिकारी श्याम सुंदर त्रिपाठी सहित कार्यक्रम प्रभारी प्रवीण शर्मा, बिट्टूजीत शर्मा, शम्भु पारीक, पुखराज जोशी, ऋषी शर्मा,श्याम सुंदर व्यास,रमेश जी जोशी जुगनू तिवारी,कला व्यास, प्रेम शंकर व्यास, रेखा पंचोली, सुरेश पंचोली, ओम प्रकाश उपाध्याय , राहुल तिवारी दीपक तिवारी
सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




